जबलपुर: रादुविवि मेें कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा से विश्वविद्यालय के कर्मचारी मनीष पाण्डेय (लिपिक) ने मुख्य प्रशासनिक भवन के सामने स्थित उद्यान में शराब के नशे में धुत होकर अभद्रता एवं अशोभनीय टिप्पणी की गई। इसके पूर्व मुख्य प्रशासनिक भवन के सामने उद्यान में भी देर तक हंगामा किया गया जहाँ देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई।
कुलगुरु ने तत्काल कुलसचिव को मनीष पाण्डेय के इस अशोभनीय कृत्य के लिए एफआईआर कराने के निर्देश दिए गए एवं कुलसचिव द्वारा सिविल लाइन में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। साथ ही आरोपी को निलंबित कर दिया गया है।
विदित हो कि विश्वविद्यालय के कर्मचारी मनीष पाण्डेय द्वारा पूर्व में विश्वविद्यालय के चौकीदारों से नशे में धुत होकर गाली-गलौज की गई थी जिसकी जाँच चल रही है। इसी प्रकार कार्यालय छात्र कल्याण अधिष्ठाता में भी डेढ़ वर्ष पूर्व राघवेन्द्र श्रीवास्तव से भी शराब के नशे में मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए गए थे जिसकी जाँच चल रही है।
