गोंडी मोहल्ला हॉस्टल के पास मिला शव, मृतक की हुई पहचान

भैरूंदा। भैरूंदा नगर के गोंडी मोहल्ला स्थित हॉस्टल के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान राजेश उर्फ लल्लू मालवीय पिता रमेश मालवीय, जाति धोबी, उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी राधेश्याम कॉलोनी भैरूंदा के रूप में की गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Post

डेरे से ट्रक में 40 भेड़ भर ले गए बदमाश

Wed May 27 , 2026
सीहोर। चोरों की गैंग ने रात में कांकरखेड़ा स्थित गाडर भेड़-बकरियों के डेरे पर धावा बोल दिया. पिकअप ट्रक लेकर पहुंचे बदमाशों ने चरवाहों को हथियार दिखाकर 40 भेड़ों को भरकर ले गए. पीडि़त ग्राम रोडला, तहसील आहोर, जिला जालौर राजस्थान के भेंड मालिक चरवाह विष्णु पिता दीपा देवासी इछावर […]

You May Like