सीहोर। चोरों की गैंग ने रात में कांकरखेड़ा स्थित गाडर भेड़-बकरियों के डेरे पर धावा बोल दिया. पिकअप ट्रक लेकर पहुंचे बदमाशों ने चरवाहों को हथियार दिखाकर 40 भेड़ों को भरकर ले गए. पीडि़त ग्राम रोडला, तहसील आहोर, जिला जालौर राजस्थान के भेंड मालिक चरवाह विष्णु पिता दीपा देवासी इछावर थाना पहुंचे तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से ही इंकार कर दिया. मंगलवार को राजस्थानी पशु पालक संगठन अध्यक्ष अशोक देवासी भोंगरा ने भेंड पालक को न्याय दिलाने और चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन दिया. उन्होंने बताया कि विरोध करने पर चरवाह विष्णु को घायल कर दिया. एक वर्ष में जिले के अलग अलग क्षेत्रों में भेड़पालक पशुपालकों की 500 भेड़ों की चोरी हो चुकी है. विभिन्न थानों में पशुपालकों द्वारा शिकायतें दी गई है. लेकिन अधिकांश मामलों में एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रही है. जिससे चोरों अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं.
डेरे से ट्रक में 40 भेड़ भर ले गए बदमाश
