ध्रुव शौरी ने लिस्ट ए क्रिकेट में रचा इतिहास

विजय हजारे ट्रॉफी में ध्रुव शौरी ने हैदराबाद के खिलाफ नाबाद शतक जड़ते हुए लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा पांच शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर इतिहास रचा।

बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी में विदर्भ के भरोसेमंद बल्लेबाज ध्रुव शौरी ने हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। हैदराबाद के खिलाफ शतक बनाते ही वो लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 77 गेंदों में नाबाद 109 रन बनाकर शौरी ने लिस्ट ‘ए’ क्रिकेट में लगातार सर्वाधिक 5 शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यह रिकॉर्ड इससे पहले नारायण जगदीशन के नाम दर्ज था।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शौरी ने अमन मोखाड़े और यश राठौड़ के बीच हुई 148 रनों की मजबूत ओपनिंग साझेदारी का पूरा फायदा उठाया। शौरी ने अपनी सधी और आक्रामक पारी में 9 चौके और 3 छक्के जड़ते हुए विदर्भ को पहले बल्लेबाजी करते हुए 365/5 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। यह लिस्ट ‘ए’ क्रिकेट में उनका 8वां शतक रहा।

Next Post

विजय हजारे ट्रॉफी में विदर्भ को मिली पहली जीत

Sat Dec 27 , 2025
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में विदर्भ ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद को 89 रन से हराया, ध्रुव शौरी के नाबाद शतक से टीम को पहली जीत मिली। बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे मुकाबले में विदर्भ ने ऑलराउंड प्रदर्शन की दम पर हैदराबाद को 89 रनों […]

You May Like