कुबेरेश्वर धाम में ह्रदयगति थमने से महिला की मौत

सीहोर। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुबेरेश्वर धाम में आई बुजुर्ग महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के हृदयाघात से मौत होने की आशंका है.

जानकारी के अनुसार नागपुर के समीप रहने वाली 70 वर्षीय कौशल बाई कवड़े कुबेरेश्वर धाम दर्शन के लिए आई थीं. बताया गया कि धाम परिसर में विश्राम के दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ गई. परिजन उन्हें उपचार दिलाने की कोशिश करते, इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया. परिजनों ने शव को गृह नगर ले जानेनिजी एंबुलेंस की व्यवस्था की. वहीं पुलिस द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं. महिला की आकस्मिक मौत के बाद धाम में आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल अनेक खड़े हो रहे हैं.

Next Post

कलेक्टर पहुंचे अस्पताल, जाना बच्चों का हालचाल

Sun Aug 23 , 2026
जबलपुर। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने रविवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की न्यूनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट पहुंचकर जिला अस्पताल छिंदवाड़ा से रेफर होकर आए बच्चों को दिये जा रहे उपचार की जानकारी ली। साथ ही संबंधित चिकित्सकों से चर्चा कर भर्ती बच्चों को बेहतर उपचार […]

You May Like