एयरटेल का चौथी तिमाही का मुनाफा 39 प्रतिशत बढ़कर 7,245 करोड़ रुपये रहा

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) देश की अग्रणी दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में समेकित आधार पर 7,245 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया, जो एक साल पहले की समान तिमाही के मुकाबले 38.7 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी के निदेशक मंडल की बुधवार को हुई बैठक के बाद जारी वित्तीय परिणामों के अनुसार, तिमाही के दौरान उसका कुल राजस्व 15.7 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 55,383 करोड़ रुपये हो गया। उसका परिचालन लाभ 16.9 फीसदी बढ़कर 32,038 करोड़ रुपये रहा।

निदेशक मंडल ने पूरी तरह से चुकता इक्विटी शेयर पर प्रति शेयर 24 रुपये के लाभांश की भी घोषणा की। वहीं, 25 प्रतिशत चुकता पूंजी वाले इक्विटी शेयरों पर छह रुपये का लाभांश दिया जायेगा।

पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का कुल राजस्व 22 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,10,973 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान शुद्ध लाभ 53.1 प्रतिशत बढ़कर 26,904 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

तिमाही के दौरान सालाना आधार पर भारत में एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 13.7 प्रतिशत बढ़कर 48.24 करोड़ हो गयी। अफ्रीका में ग्राहकों की संख्या 10.5 फीसदी की वृद्धि के साथ 18.35 करोड़ हो गयी।

 

Next Post

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश ने मचायी तबाही,दस मरे

Wed May 13 , 2026
लखनऊ 13 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में खास कर पूरब के कई इलाकों में बुधवार को आंधी तूफान ने जम कर कहर बरपाया जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम जनित हादसों में कम से कम दस लोगों की मृत्यु होने की सूचना है जबकि कई अन्य घायल हुये […]

You May Like