शादी से किया इंकार तो महिला पर सरेराह चाकू से हमला


सतना: जिला कलेक्ट्रेट के निकट धवारी तिराहे से पहले गुरुवार की सुबह अचानक उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त एक्टिवा भी जब्त कर ली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला सुबह करीब 10 बजे जिला कलेक्ट्रेट से धवारी तिराहे की ओर पैदल जा रही थी। इसी दौरान आरोपी एक्टिवा से वहां पहुंचा और पीछे से महिला की कमर के ऊपर चाकू से वार कर दिया।

घटना को देखते हुए आस पास मौजूद लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गईं। पुलिस ने धवारी तिराहे और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया।

आरोपी की पहचान सूरज जाटव निवासी सुभाष नगर सागर के तौर पर हुई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद जमकर कार्तिदरीभी की। वहीं आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल एक्टिवा भी जब्त की है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब घटना में इस्तेमाल चाकू और वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हमले की पूरी परिस्थितियों का पता लगा रही है।

इंस्टाग्राम से हुई थी पहचान

पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। पति की मौत के बाद वह बच्चों के साथ रह रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में वह एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने सागर गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सूरज जाटव से हुई थी। बाद में दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई।

शादी के लिए दबाव का आरोप

महिला का आरोप है कि सूरज जाटव उससे शादी करना चाहता था, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी। पीड़िता के अनुसार आरोपी लंबे समय से उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि शादी से इनकार करने पर आरोपी उसे धमकी देता था। गुरुवार सुबह धवारी तिराहे के पास इसी विवाद के बीच उस पर चाकू से हमला कर दिया गया।

Next Post

नवरात्रि के लिए सनशाइन म्यूजिक का 'शामों से सवेरा'

Fri Sep 25 , 2026
मुंबई, 25 सितंबर (वार्ता) नवरात्रि के अवसर पर सनशाइन म्यूजिक ने अपना नया गरबा गीत ‘शामों से सवेरा’ जारी किया है। अर्पिता मुखर्जी की आवाज से सजे इस गीत में सारा खान और कृष पाठक नजर आ रहे हैं। गीत के वीडियो में सारा खान और कृष पाठक की जोड़ी […]

You May Like