रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों के लिए टैरिफ दर कभी निर्दिष्ट नहीं की : ट्रम्प

वाशिंगटन 06 अगस्त (वार्ता) अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्पष्ट किया कि उन्होंने रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों के लिए टैरिफ दर कभी निर्दिष्ट नहीं की है।
श्री ट्रम्प ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक पर चर्चा के लिए आयोजित व्हाइट हाउस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कहा, ”मैंने कभी प्रतिशत नहीं कहा, लेकिन हम इसका काफी हिस्सा लगाएंगे। हम देखेंगे कि अगले कुछ समय में क्या होता
है।”
श्री ट्रम्प से जब रूसी तेल आयात पर कथित 100 प्रतिशत टैरिफ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा ”कल हमारी रूस के साथ बैठक है। हम देखेंगे कि क्या होता है।”
अमरीकी राष्ट्रपति की टिप्पणियों की संयुक्त राष्ट्र में पूर्व अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने तीखी आलोचना की और उन पर भारत के साथ रणनीतिक संबंधों को खतरे में डालते हुए चीन के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया।
सुश्री हेली ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”भारत को रूस से तेल नहीं खरीदना चाहिए। लेकिन चीन जो एक विरोधी है और रूस एवं ईरान तेल का नंबर एक खरीदार है, को 90 दिनों के लिए टैरिफ पर रोक लगा दी गई है। चीन को छूट न दें और भारत जैसे मज़बूत सहयोगी के साथ अपने रिश्ते खराब न करें।”
श्री ट्रम्प ने एक दिन पहले कहा था कि वह भारत पर टैरिफ बढ़ाएंगे क्योंकि वह अभी भी रूस से तेल खरीद रहा है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया नेटवर्क ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, ”भारत न केवल भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है, बल्कि खरीदे गए तेल का एक बड़ा हिस्सा खुले बाज़ार में बड़े मुनाफे पर बेच रहा है। इस वजह से मैं भारत के लिए टैरिफ में काफी वृद्धि करूँगा।”
श्री ट्रम्प ने पिछले हफ़्ते भारत से आने वाले सामानों पर कम से कम 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, जो इस हफ़्ते के अंत में लागू होने वाला है। भारतीय वस्तुओं पर वर्तमान में 10 प्रतिशत की न्यूनतम दर लागू है। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि अगर भारत रूसी तेल खरीदना जारी रखता है, तो उससे आने वाली वस्तुओं पर क्या नयी टैरिफ दरें लागू होंगी।

Next Post

युगांडा में ट्रक पलटने से 19 लोगों की मौत

Wed Aug 6 , 2025
कंपाला, 06 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) पश्चिमी युगांडा के होइमा जिले में एक ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 19 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता जूलियस हकीजा ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार रात उस समय हुई जब ट्रक समीपवर्ती बुलीसा जिले […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।