ग्वालियर: बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की ओर से दर्पण कॉलोनी स्थित मॉर्डन कॉन्वेंट हायर सेकेंड्री स्कूल में नवदुर्गा महोत्सव एवं अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की। विशिष्ट अतिथि बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती रश्मि त्रिपाठी, डी सी तिवारी एवं अरविंद गुप्ता उपस्थित थे।
अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्रीमती रश्मि त्रिपाठी ने सम्मानित छात्राओं को बधाई दी एवं कहा कि हमें पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना चाहिए। वही डी सी तिवारी एवं अरविंद गुप्ता ने भी सभी को नवदुर्गा महोत्सव शुभारंभ की शुभकामनाएं दी। डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि आज विश्व बालिका दिवस एवं नवरात्रि के पावन पर्व के प्रथम दिन विद्यालय की नन्हीं मुन्नी कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया है। संस्था पूरे नो दिन ऐसे ही अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
