बैतूल:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को बैतूल विधानसभा के गंज मंडल अंतर्गत बूथ क्रमांक 108, भगत सिंह वार्ड सदर में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण किया।
कार्यक्रम का आयोजन हरीश गडेकर के निवास पर किया गया, जहां स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस दौरान नेताओं ने मन की बात में प्रस्तुत विचारों और जनसरोकारों पर चर्चा करते हुए उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता व विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य और बूथ अध्यक्ष लोकनाथ साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
