
मुंबई 08 जनवरी (वार्ता) विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, इंडस्ट्रियल्स, कैपिटल गुड्स, पावर और सर्विसेज समेत ग्यारह समूहों में हुई बिकवाली से आज सेंसेक्स और निफ्टी फिसल गए।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 50.62 अंक की गिरावट लेकर 78,148.49 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 18.95 अंक फिसलकर 23,688.95 अंक पर आ गया। साथ ही बीएसई का मिडकैप 1.09 प्रतिशत का गोता लगाकर 45,643.66 अंक और स्मॉलकैप 1.12 प्रतिशत लुढ़ककर 54,661.63 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान बीएसई में कुल 4066 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2586 में बिकवाली जबकि 1386 में लिवाली हुई वहीं 94 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 28 कंपनियां लाल जबकि 22 हरे निशान पर रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे।
बीएसई के 11 समूहों में बिकवाली का दाबव रहा। इससे कमोडिटीज 0.71, सीडी 0.88, वित्तीय सेवाएं 0.91, हेल्थकेयर 0.85, इंडस्ट्रियल्स 1.44, यूटिलिटीज 0.95, ऑटो 0.43, बैंकिंग 0.69, कैपिटल गुड्स 1.34, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.86, धातु 0.59, पावर 1.17 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.26 प्रतिशत लुढ़क गए। वहीं, ऊर्जा 1.33, तेल एवं गैस 1.58 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 0.50 प्रतिशत मजबूत रहे।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.13, जर्मनी का डैक्स 0.34 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.02 प्रतिशत चढ़ गया जबकि जापान का निक्केई 0.26 और हांगकांग के हैंगसेंग में 0.86 प्रतिशत की गिरावट रही।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 120 अंक की तेजी के साथ 78,319.45 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली के दबाव में दोपहर तक 77,486.79 अंक गिर गया। वहीं, लिवाली होने से कारोबार के अंतिम चरण में यह 78,319.45 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 78,199.11 अंक के मुकाबले 0.06 प्रतिशत फिसलकर 78,148.49 अंक पर रह गया।
इसी तरह निफ्टी भी 39 अंक बढ़कर 23,746.65 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 23,496.15 अंक के निचले जबकि 23,751.85 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 23,707.90 अंक की तुलना में 0.08 प्रतिशत उतरकर 23,688.95 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान सेंसेक्स की गिरावट पर कंपनियों में अडानी पोर्ट्स 1.89, अल्ट्रासिमको 1.75, एलटी 1.26, सन फार्मा 1.19, एचडीएफसी बैंक 1.16, आईसीआईसीआई बैंक 1.11, एनटीपीसी 1.06, एसबीआई 1.00, जोमैटो 0.99, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.83, टाइटन 0.67, टाटा स्टील 0.56, इंडसइंड बैंक 0.29, कोटक बैंक 0.27, बजाज फाइनेंस 0.09 और टेक महिंद्रा 0.08 प्रतिशत शामिल रही।
वहीं, टीसीएस 1.97, रिलायंस 1.92, आईटीसी 1.90, एशियन पेंट 1.80, एचसीएल टेक 0.83, मारुति 0.77, भारती एयरटेल 0.72, एक्सिस बैंक 0.69, बजाज फिनसर्व 0.57, पावरग्रिड 0.43, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.33, नेस्ले इंडिया 0.19, टाटा मोटर्स 0.18 और इंफोसिस के शेयरों ने 0.03 प्रतिशत का लाभ कमाया।
