
हरपालपुर। ओडिशा में सक्रिय हुए साइक्लोन शेल्डर का असर हरपालपुर अंचल में भी दिखाई दे रहा है। सोमवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई बेमौसम बारिश के कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं के बीच मौसम में गुलाबी ठंडक की दस्तक महसूस की जाने लगी है, जिससे लोगों ने अब गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।
लगातार बारिश और बिजली गुल रहने से इनवर्टर व मोबाइल फोन भी जवाब दे गए। दूसरी ओर, खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेत गीले होने से अब उन्हें बुवाई के लिए मिट्टी सूखने का इंतजार करना पड़ेगा। साथ ही, बारिश से पकी हुई धान की फसल को नुकसान पहुंचने की भी आशंका जताई जा रही है।
