
इंदौर.एलआईजी से लसूड़िया, देवास नाका तक के मार्ग पर दिनों दिन यातायात बे-लगाम होता जा रहा है. सुबह से लेकर शाम तक सैकड़ों लगातार वाहन गुजरते हैं. दिन ढलते ही स्थिति गंभीर होने लगती है. कई स्थान पर एक के बाद एक वाहन एक ही जगह इकट्ठे हो जाने पर वाहन आपस में उलझ जाते हैं. अधिकांश जगह देखने में आया है कि ऐसे स्थान पर कोई भी पुलिज जवान मौजूद नहीं रहता. स्थानीय लोग ही जाम की स्थिति नियंत्रण कर वाहन चालकों को राहत देते है.
इनका कहना है…
अब शहर का आकार बड़ा होता जा रहा है. ऐसे में राज्य शासन को चाहिए कि नई नियुक्तियां कर जवानों की भर्ती करना चाहिए जिससे अपने वाले समय में स्थिति को संभाला जा सके.
– राज़िक अंसारी
छोटे-बड़े चौराहों पर आज हर जगह वाहनों का गुज़रना आसान नहीं है. एलआईजी से देवास नाका तक मार्ग पर यातायात बहुत ही गंभीर हो चुका है. जबकि यहां चौड़े मार्ग है.
– कमलेश पालीवाल
इतने वाहन आपस में उलझ जाते है कि किसी को सूझ ही नहीं पड़ती. चालक परेशान होते हैं. यहां तो पुलिस जवानों का होना चाहिए. आम नागरिक कब तक अपने कर्तव्य को निभाता रहेगा.
– राकेश शुक्ला
