नयी दिल्ली, 02 फरवरी (वार्ता) डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चार फरवरी से शुरु हो रही एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप में 20 देशों के 311 एथलीट हिस्सा लेंगे।
यह प्रतियोगिता 10 दिनों तक चलेगी। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के मुताबिक, चैंपियनशिप में जूनियर और सीनियर वर्ग में 20 देशों के 311 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। प्रमुख स्पर्धा के साथ-साथ यूथ प्रतियोगिता भी होंगी।
चैंपियनशिप में मेजबान भारत के 118 निशानेबाज दल हिस्सा ले रहा हैं। कजाकिस्तान के पास 35 एथलीट के साथ दूसरा सबसे बड़ा स्क्वाड होगा, जबकि पारंपरिक एशियन शूटिंग पावरहाउस कोरिया, ईरान और जापान ने भी मजबूत टीमों का नाम दिया है। चीनी ताइपे, वियतनाम और हांगकांग के निशानेबाजी भी इसमें हिस्सा ले रहे है।
इस अवसर पर एनआरएआई के महासचिव पवनकुमार सिंह ने कहा, “यह भारतीय निशानेबाजी के लिए और एशियाई निशानेबाजों के लिए भी एक अहम साल है, क्योंकि साल के आखिर में एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में हमारे दो बड़े कॉम्पिटिशन होने वाले हैं, जिनमें से वर्ल्ड चैंपियनशिप में लॉस एंजिल्स को पहला कोटा मिलेगा।”
उन्होंने कहा, “यह कॉन्टिनेंट के शूटर्स के लिए इंटरनेशनल सीज़न की शुरुआत होगी और उन्हें खुद को जल्दी आंकने का मौका मिलेगा। हम सभी विदेशी टीमों का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि देश में उनका समय अच्छा बीतेगा। एनआरएआई ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, खेल मंत्रालय और भारत सरकार और उनकी एजेंसियों से मिले जबरदस्त समर्थन की वजह से, वर्ल्ड-क्लास इंटरनेशनल स्पोर्टिंग एक्सपीरियंस पक्का करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।”
अधिकारिक प्री-इवेंट अभ्यास मंगलवार को तथा बुधवार को प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुषों और महिलाओं की 10मी एयर पिस्टल, साथ ही जूनियर और यूथ पुरुषों की 10मी एयर पिस्टल स्पर्धा के चार फाइनल होंगे।
