गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने राजधानी में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की उपस्थिति में गांधी प्रतिमा (पुरानी विधानसभा परिसर), शास्त्री प्रतिमा (मिंटो हॉल चौराहा) और कांग्रेस कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर पटवारी ने कहा कि गांधी जी का सत्य-अहिंसा का मार्ग और शास्त्री जी का जय जवान, जय किसान आज भी प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता पक्ष गांधी का नाम तो लेता है, पर उनके आदर्शों पर अमल नहीं करता। पटवारी ने आरोप लगाया कि देश में अमीर-गरीब के बीच खाई बढ़ रही है, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि गांधी के मार्ग को अपनाएं, क्योंकि प्रेम और अहिंसा से ही भारत विश्वगुरु बन सकता है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Next Post

विधायक शाह पहुंचे जिला चिकित्सालय, मृतक के परिजनों से की मुलाकात

Thu Oct 2 , 2025
सिंगरौली। विधायक रामनिवास शाह गुरुवार को बैढ़न स्थित जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटनाक्रम की जानकारी ली और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like