झाबुआ: पेटलावद-बेड़दा मार्ग स्थित ढोलियारुंडी घाट पर हुई सड़क दुर्घटना में एक पटवारी की मृत्यु हो गई। शुक्रवार सुबह सड़क किनारे उनका शव और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल मिलने के बाद घटना का पता चला।पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान नब्बू सिंह डामर (40) पुत्र धन्ना डामर के रूप में हुई है, जो पेटलावद क्षेत्र की कालीघाटी हल्का में पटवारी के पद पर कार्यरत थे। उनका निवास झाबुआ शहर के दिलीप गेट क्षेत्र में था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नब्बू सिंह डामर गुरुवार शाम ड्यूटी समाप्त कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ढोलियारुंडी घाट से उतरते समय उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
रात्रि होने और मार्ग सुनसान होने के कारण घटना की जानकारी किसी को नहीं लग सकी। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार अनिल बघेल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दुर्घटना वाहन के अनियंत्रित होने से हुई या किसी अज्ञात वाहन की टक्कर के कारण
