चोटिल एंडो वातारु फीफा विश्वकप से हुए बाहर, संन्यास की घोषणा की

टोक्यो, 12 जून (वार्ता) फीफा विश्वकप 2026 में अपने अभियान से तीन दिन पहले जापान को बड़ा झटका लगा है, ‘समुराई ब्लू’ के कप्तान एंडो वातारू पैर की चोट के कारण विश्वकप से बाहर हो गये है। इसके साथ ही लिवरपूल के इस मिडफील्डर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी। नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने पहले मैच से तीन दिन पहले, जापान के कोच मोरियासु हाजिमे ने लिवरपूल के मिडफील्डर एंडो वातारू को पैर की चोट के कारण टीम से हटाने का मुश्किल फैसला लिया। एंडो बाएं पैर की चोट से धीरे-धीरे उबर रहे है। इसके बाद अब अजाक्स के सेंटर-हाफ इटाकुरा को अब कप्तान की जिम्मेदारी दी गई। जबकि बोरूसिया मोंशेनग्लाडबाख के माचिनो शुटो को एंडो की जगह टीम में बुलाया गया है।

एंडो ने खुद टीम नहीं छोड़ी थी। यह फ़ैसला जापान के कोच मोरियासु हाजिमे ने तब लिया जब 33 वर्षीय खिलाड़ी को 31 मई को आइसलैंड के खिलाफ़ घरेलू मैदान पर टीम की आखिरी तैयारी के दौरान बाएं पैर की चोट और गंभीर हो गई। उन्हें फरवरी में लिवरपूल के लिए खेलते समय चोट लगी थी, जिसके लिए सर्जरी की जरूरत पड़ी थी। जापान का पहला ग्रुप एफ मैच रविवार (14 जून) को डलास में नीदरलैंड के खिलाफ़ है। पहले मैच से 24 घंटे पहले तक चोट के कारण खिलाड़ी बदलने की अनुमति थी, इसलिए मोरियासु ने यह फ़ैसला लिया।

जब जापान फुटबॉल एसोसिएशन ने नैशविल, टेनेसी में अपने अमेरिकी अभ्यास शिविर पर यह चौंकाने वाली घोषणा की, तब तक एंडो टीम छोड़ चुके थे और उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। जाने से पहले उन्होंने केवल इटाकुरा से बात की, और एंडो के कई साथी खिलाड़ी स्वाभाविक रूप से भावुक थे।
टीम से अलग होने के कुछ ही समय बाद, एंडो ने सोशल मीडिया पर नेशनल टीम से संन्यास की घोषणा की। गुरुवार तक यह उनका तीसरा वर्ल्ड कप होने वाला था। एंडो ने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “चोट लगने के बाद से मैंने अपनी पूरी कोशिश की है, इसलिए मुझे कोई पछतावा नहीं है। जाहिर है, मुझे दुख है कि मैं इस विश्व कप में नहीं खेल पाऊंगा।

लेकिन कतर वर्ल्ड कप के बाद से मैंने कप्तान के तौर पर इस टीम की अगुवाई की है और मुझे गर्व है कि हम एक ऐसे ग्रुप के रूप में परिपक्व हुए हैं जो वर्ल्ड कप जीतने की कोशिश करने में सक्षम है। यह टीम वाकई शानदार है। मुझे यकीन है कि वे हर बाधा को पार करेंगे और हमें ऐसा नज़ारा दिखाएगे जो हमने पहले कभी नहीं देखा।” उन्होंने कहा, “मैं अब राष्ट्रीय टीम की गतिविधियों से संन्यास ले रहा हूं। इसलिए, अब से मैं एक फ़ैन के तौर पर जापान का समर्थन करूँगा।” मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि एक समय ऐसा आएगा जब जापान विश्व कप जीतेगा।” एन्डो की स्थिति जापान के लिए टूर्नामेंट से पहले दूसरा बड़ा झटका है; इससे पहले स्टार विंगर मितोमा काओरु को भी चोट के कारण टीम से बाहर करना पड़ा था।

.....

Next Post

दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, मोदी, मांडविया ने दुख व्यक्त किया

Fri Jun 12 , 2026
नयी दिल्ली 12 जून (वार्ता) ओलंपियन और भारत के पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का गुरुवार को यहां के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 49 साल के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और अन्य ने जसपाल राणा के निधन पर दुख व्यक्त […]

You May Like