वेयरहाउस से मूंग-गेहूं चोरी करने वाला गिरोह धराया

सीहोर. जिले की भैरुंदा पुलिस ने वेयरहाउस से चोरी करने वाले गिरोह को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों से करीब 10 लाख रुपए का माल बरामद किया है. गत 15 फरवरी को मां दुर्गा एग्रो वेयर हाउस के मालिक धरम सिंह पंवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि हाथीघाट स्थित वेयर हाउस से अज्ञात चोर 49 कट्टे मूंग चुरा ले गए. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तिलाडिया नहर रोड के पास से 6 संदिग्धों को एक पिकअप बोलेरो के साथ पकड़ा। गाड़ी की तलाशी में मूंग की बोरियां मिलीं. पकड़े गए आरोपियों में अंकुर इवने, रितिक उईके, संदीप इवने, रितेश उईके, विवेक धुर्व और विजय सिंह तेकाम शामिल हैं. सभी रेहटी थाना क्षेत्र के सतार गांव के रहने वाले हैं. पूछताछ में आरोपियों ने कुल 4 वेयरहाउस से चोरी करना कबूल किया.

Next Post

सुकमा: 32 लाख के इनामी 7 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

Fri Feb 28 , 2025
सुकमा 28 फरवरी (वार्ता) छ्त्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 32 लाख रुपए इनामी व हार्डकोर सात नक्सलियों ने शुक्रवार को सुरक्षा बलों व पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में एक दंपती भी शामिल है। इनमें से तीन माओवादियों पर आठ-आठ लाख रुपए का इनाम है। ये […]

You May Like