
नवभारत न्यूज
सरई 16 फरवरी। जिला विधिक सहायता अधिकारी अतुल सेन के मार्गदर्शन में एवं तहसील सरई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हर्षवर्धन राठौर के नेतृत्व व उपस्थिति में पैरालीगल वालंटियर शिवप्रसाद साहू द्वारा नगर परिषद सरई वार्ड क्रमांक 11 शिवगढ़ शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवगढ़ प्रांगण में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सरई मंचासीन रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाला सिंह द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि न्यायाधीश हर्षवर्धन राठौर ने उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए नि:शुल्क विधिक सेवा, मोटर एक्ट, साइबर अपराध सहित अन्य कानूनी जानकारी दी। आगे उन्होंने कहा कि आजकल छोटे-छोटे घरेलू विवादों के चलते लोग कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाते है। जबकि आपसी सहमति और समझौता अपने ग्राम पंचायत स्तर में कर के निपटा लेना चाहिए। छोटे-छोटे विवादों को बहुत बड़ा नही बनना चाहिए। क्योंकि उससे आपका और कोर्ट दोनों का समय बेकार जाता है। व उक्त कार्यक्रम का संचालन पीएलवी शिवप्रसाद साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शामिल महिपाल सिंह, रामदेव सिंह, शिवराज सिंह, जागेश्वर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
