बिजली का तार टूटने से सात गौवंश की मौत, गांव में मचा हड़कंप

सिंगरौली: जिले के देवसर क्षेत्र के इटमा गांव में बिजली का तार टूटकर गिरने से सात गौवंश की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि खेत के पास से गुजर रही विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आने से गौवंश करंट की चपेट में आ गए। हादसे में सात गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी गई है।

Next Post

गड़ेरिया चढ़ाई पर ट्रक-बल्कर की आमने-सामने भिड़ंत, चालक बाल-बाल बचे

Fri May 29 , 2026
सिंगरौली: वैढ़न-बरगवां मुख्य सड़क मार्ग पर गड़ेरिया चढ़ाई के समीप देर रात एक ट्रक और बल्कर वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि चालक बाल-बाल बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि घटना […]

You May Like

Play sound