रणथम्भौर बाघ अभयारण्य में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर लगी रोक

भरतपुर, (वार्ता) राजस्थान में सवाईमाधोपुर के रणथंभौर बाघ अभयारण्य में सफारी के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग पर रोक लगा दिए जाने के वन विभाग के आदेश से शुक्रवार को पर्यटकों में मायूसी छा गई।

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि उच्चतम नयायालय की ओर से वन्यजीवों के संरक्षण के लिए सफारी के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग पर रोक लगाने के पूर्व में दिए गए निर्देश के चलते रणथंभौर बाघ अभयारण्य में सफारी के दौरान पर्यटकों के मोबाइल फोन के उपयोग पर यह प्रतिबंध लगाया गया है।

सूत्रों ने बताया कि वन विभाग की ओर से ऑनलाइन बुकिंग साइट पर भी यह जानकारी जल्दी अपलोड कर दी जाएगी। गाइडों को भी पर्यटकों के मोबाइल फोन के उपयोग करने से रोकने लिए निर्देशित किया गया है। अब यहां सफारी पर आने वाले पर्यटकों को सफारी से पहले मोबाइल गाइड के पास एक बैग में जमा कराने होंगे जिसे सफारी के बाद लौटा दिया जाएगा।

 

Next Post

अब रोबोटिक हाथ से दूरस्थ अल्ट्रासाउंड संभव, एम्स दिल्ली की बड़ी उपलब्धि

Sat Jan 31 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों ने शुक्रवार को एक ऐसी तकनीक का प्रदर्शन किया, जिसकी मदद से वे हजारों किलोमीटर दूर बैठे मरीजों का अल्ट्रासाउंड स्कैन कर सकते हैं, यहां तक कि अंटार्कटिका जैसे दुर्गम वातावरण में भी। यहां के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान साथ संयुक्त […]

You May Like