सहकारी सम्मलेन शुरू,MOU हुआ और व्यवसाय वृद्धि के ऋण पत्र बांटे गए 

भोपाल। राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में केन्द्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह शिरकत का रहे हैं। यह कार्यक्रम रविंद्र भवन में हो रहा है।

कार्यक्रम में सहकार से समृद्धि के विजन अंतर्गत श्वेत क्रांति 2.0 और मध्यप्रदेश डेयरी विकास परियोजना पर लघु फिल्म प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एवं मध्यप्रदेश डेयरी फेडरेशन के मध्य अनुबंध किया गया। मध्यप्रदेश में सहकारिता तथा पैक्स के व्यवसाय विविधीकरण की दिशा में किये गये प्रयासों की लघु फिल्म का प्रदर्शन था। सी.पी.पी.पी. के तहत मेजेस्टिक ग्रुप मंडीदीप के प्रबंध संचालक विज्ञान लोढ़ा द्वारा पैक्स घाट पिपरिया जिला रायसेन के समिति प्रबंधक भास्कर शर्मा के साथ पूसा बासमती धान के प्रोक्योरमेंट एवं कल्टीवेशन के लिये अनुबंध का निष्पादन किया गया। सी.पी.पी.पी. के तहत ही मैसर्स मशरूम वर्ल्ड अम्ब्रेला लिमिटेड के प्रबंध संचालक समीर सागर द्वारा पैक्स सलामतपुर जिला रायसेन के समिति प्रबंधक कुँवर सिंह दांगी के साथ नेपियर घास के कल्टीवेशन के लिये अनुबंध किया गया। कार्यक्रम में चिन्हित पैक्स के व्यवसाय वृद्धि के लिये स्वीकृत ऋण पत्र भी दिये जायेंगे। इसमें जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रतलाम द्वारा पैक्स बांगरोद को धर्मकांटा स्थापना के लिये 15 लाख रूपये का प्रोजेक्ट ऋण वितरण और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मंडला द्वारा पैक्स मेंहदवानी को कोदो-कुटकी की ग्रेडिंग प्लांट स्थापना के लिये 60 लाख रूपये का प्रोजेक्ट ऋण वितरण किया गया। इसी प्रकार राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा पैक्स गोगांवा जिला खरगौन को सुपर मार्केट के लिये 120 लाख रूपये का प्रोजेक्ट ऋण वितरण किया गया।

Next Post

शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 13801.68 करोड़ बढ़ा

Sun Apr 13 , 2025
मुंबई, 13 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चीन को छोड़कर अन्य साझेदार देशों पर लगाए गए टैरिफ को तीन महीने के लिए अस्थाई रूप से स्थगित करने के निर्णय से बीते सप्ताह शीर्ष दस कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 13801.68 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। बीएसई से प्राप्त […]

You May Like