शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 13801.68 करोड़ बढ़ा

मुंबई, 13 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चीन को छोड़कर अन्य साझेदार देशों पर लगाए गए टैरिफ को तीन महीने के लिए अस्थाई रूप से स्थगित करने के निर्णय से बीते सप्ताह शीर्ष दस कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 13801.68 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

बीएसई से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 04 अप्रैल को शीर्ष दस कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का कुल बाजार पूंजीकरण 9020576.61 करोड़ रुपये रहा। वहीं, एक सप्ताह बाद 11 अप्रैल को यह 9034378.29 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह इन शीर्ष दस कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 13801.68 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

आलोच्य अवधि में पांच शीर्ष कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा जबकि पांच के कम हो गए। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की बाजार पूंजी 19,757.27 करोड़ रुपये बढ़कर 1650002.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गई और अन्य कंपनियों के मुकाबले यह शीर्ष पर बना रहा। साथ ही भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 8,011.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी लेकर 1002030.97 करोड़ रुपये, बजाज फाइनेंस का 12,760.23 करोड़ रुपये उछलकर 553348.28 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 28,700.26 करोड़ रुपये उठकर 556054.27 करोड़ रुपये और आईटीसी का 15,329.79 करोड़ की बढ़त के साथ 527845.57 करोड़ रुपये हो गया।

वहीं, एचडीएफसी बैंक की बाजार पूंजी 7,958.31 प्रतिशत घटकर 1382450.37 करोड़ रुपये, टीसीएस की 24,295.46 करोड़ रुपये गिरकर 1169474.43 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक की 8,913.09 करोड़ रुपये कम होकर 934351.86 करोड़ रुपये, एसबीआई की 12,271.36 प्रतिशत टूटकर 672960.97 करोड़ रुपये और इंफोसिस की 17,319.11 करोड़ रुपये की गिरावट लेकर 585859.34 करोड़ रुपये रुपये पर आ गई।

इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक 28,700.26 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई जबकि टीसीएस में सबसे अधिक 24,295.46 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इस अवधि में बाजार पूंजीकरण के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर तथा एचडीएफसी बैंक दूसरे, टीसीएस तीसरे, भारती एयरटेल चौथे, आईसीआईसीआई बैंक पांचवें, एसबीआई छठे, इंफोसिस सातवें, बजाज फाइनेंस आठवें, हिंदुस्तान यूनिलीवर नौवें और आईटीसी दसवें स्थान पर रही।

Next Post

ताजिकिस्तान में भूकंप के तेज़ झटके

Sun Apr 13 , 2025
दुशांबे, 13 अप्रैल (वार्ता) ताजिकिस्तान में रविवार को भूकंप के तेज़ झटके महसूस किये गए। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) ने बताया कि भूकंप रविवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 4:24 बजे खुजंद शहर से 170 किलोमीटर से अधिक दक्षिण-पूर्व की दूरी पर आया। भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 16 […]

You May Like