ताजिकिस्तान में भूकंप के तेज़ झटके

दुशांबे, 13 अप्रैल (वार्ता) ताजिकिस्तान में रविवार को भूकंप के तेज़ झटके महसूस किये गए।

यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) ने बताया कि भूकंप रविवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 4:24 बजे खुजंद शहर से 170 किलोमीटर से अधिक दक्षिण-पूर्व की दूरी पर आया। भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 16 किलोमीटर की गहराई पर स्थित रहा।

अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।

कुछ घंटे पहले मध्य म्यांमार और पापुआ न्यू गिनी के तट पर क्रमशः 5.5 और 5.7 तीव्रता के भूकंप आए थे।

Next Post

अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला दौर ‘सकारात्मक’ रहा: व्हाइट हाउस

Sun Apr 13 , 2025
शिकागो, 13 अप्रैल (वार्ता) व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने शनिवार को ईरानी विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची से मुलाकात की और ‘बहुत सकारात्मक और रचनात्मक’ चर्चा की। बयान में कहा गया कि “विशेष दूत विटकॉफ ने डॉ. अराघची को बताया कि उन्हें […]

You May Like