मां दुर्गा की प्रतिमा ला रहे थे युवक, हाईवे पर हाईटेंशन तार से टकराई मूर्ति में लगी भीषण आग

खंडवा। जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। खंडवा के टपालचाल क्षेत्र के चार युवक बुरहानपुर से मां दुर्गा की प्रतिमा ट्रक में लेकर खंडवा आ रहे थे। इसी दौरान हाईवे रोड पर प्रतिमा अचानक ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गई। तार के संपर्क में आते ही प्रतिमा में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते पूरी प्रतिमा जलकर खाक हो गई। इस दर्दनाक हादसे में प्रतिमा के साथ सफर कर रहे चारों युवक भी झुलसकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल खंडवा में भर्ती कराया गया।अपनों के सुख-दु:ख में सदैव तत्पर रहने वाली खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे अपने निर्धारित कार्यक्रमों में व्यस्त थीं। जैसे ही उन्हें इस हादसे की सूचना मिली, वे अपना सारा कार्यक्रम छोडक़र तत्काल जिला अस्पताल पहुंचीं।विधायक ने वार्ड में जाकर घायल चारों युवकों से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना और ढांढस बंधाया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों को चारों घायलों का समुचित और बेहतर उपचार करने के सख्त निर्देश दिए।इस मौके पर विधायक कंचन मुकेश तनवे ने भावुक होते हुए कहा, राहत की बात है कि चारों युवक सुरक्षित हैं। मां दुर्गा ने अपने भक्तों पर आई विपत्ति को अपने ऊपर ले लिया। प्रतिमा पूरी जल गई लेकिन दादाजी धूनीवाले महाराज की कृपा से हमारे चारों बच्चे सुरक्षित बच गए। विधायक की इस त्वरित संवेदनशीलता की अस्पताल में मौजूद लोगों ने जमकर सराहना की।

Next Post

शासकीय कार्यों में लापरवाही पर 10 पटवारियों ;परिवीक्षाधीन की सेवा समाप्त एवं 5 पटवारी निलंबित 

Fri Oct 9 , 2026
बुरहानपुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री हर्ष सिंह ने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाहीए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना तथा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के मामले में 10 परिवीक्षाधीन पटवारियों के विरुद्ध सेवा समाप्तिध्सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की है। राजस्व […]

You May Like