शिवपुरी के पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी का कांग्रेस से इस्तीफा

शिवपुरी। शिवपुरी व कोलारस से दो बार विधायक रहे वीरेन्द्र रघुवंशी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पार्टी से इस्तीफा देने की बात लिखी है।

पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने 2 सितंबर 2023 को तब के पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। तब वे कोलारस से भाजपा विधायक थे। पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने सोशल मीडिया पर यह इस्तीफा पोस्ट किया।

सोशल मीडिया पर इस्तीफा पोस्ट करने के बाद रघुवंशी से वजह जानने की कोशिश की गई। फोन से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता, इसलिए मैंने अपने राजनीतिक कदम पीछे खींच लिए हैं। अब आगे वह सामाजिक और आध्यात्मिक जीवन जीएंगे।

उन्होंने पार्टियों के आज के वातावरण को लेकर कहा कि अब यहां वैसा वातावरण नहीं है। अब या तो मेरे लायक पार्टियां नहीं बचीं या फिर मैं राजनीतिक पार्टियों के लिए नहीं बचा। यह बात मैं भी नहीं समझ पा रहा हूं। इसके चलते मैंने राजनीति से दूर रहने का मन बना लिया है। आगे अब मैं किसी भी पार्टी में नहीं जाऊंगा।

Next Post

शॉर्ट सर्किट से आग लगने से टपरे में रखा सामान जला 

Mon Jun 16 , 2025
जबलपुर। नया मोहल्ला क्षेत्र में टपरे में अचानक आग भड़क उठने के कारण टपरे के अंदर रखा सामान ख़ाक हो गया। फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार नए मोहल्ला क्षेत्र में मोड़ पर मुन्ना चौधरी नामक व्यक्ति टपरे से कुशन, सीट कवर आदि काम कर अपना जीवन यापन करता […]

You May Like