150 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का सम्मान

भोपाल। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने सोमवार को नगरीय पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 150 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया. आयुक्त कार्यालय सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला, पुलिस उपायुक्त श्रद्धा तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. सम्मान समारोह के अवसर पर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने सभी अधिकारी/कर्मचारियों, पुलिस परिवार एवं शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. उत्कृष्ट कार्य करने वाले आरक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर तक के अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्होंने सम्मानित किया. संजय कुमार ने इसके साथ ही सभी के कार्यो की सराहना करते हुए बधाई दी. इसके साथ ही अग्रिम समय में भी ऐसे ही कर्तव्यों के निर्वहन की अपेक्षा भी उन्होंने की.

Next Post

3500 टैक्सियों के थमे पहिए, यूनियन करेगा प्रदर्शन कल

Mon Aug 17 , 2026
भोपाल। राजधानी की सड़कों पर सोमवार को करीब 3500 टैक्सियों के पहिए थम गए. टैक्सी चालकों और संचालकों ने किराया बढ़ाने सहित मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है. टैक्सियों की सेवा ठप होने से सवारियों को इस दौरान परेशानी का भी सामना करना पड़ा. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड […]

You May Like