
~ इस प्रतिष्ठित सम्मान ने हॉस्पिटल की क्लिनिकल उत्कृष्टता और मरीज़–केंद्रित उपचार को और मज़बूत किया है ~
मुंबई, 25 अप्रैल, 2025: कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च इन्स्टिट्यूट, मुंबई को 2025 के विश्व के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों की प्रतिष्ठित सूची में स्थान मिला है। न्यूज़वीक द्वारा स्टेटिस्टा के सहयोग से यह सूचि बनाई गयी है। हॉस्पिटल की क्लिनिकल उत्कृष्टता, तकनीकी श्रेष्ठता और मरीज़-केंद्रित दृष्टिकोण के लिए यह एक महत्वपूर्ण मान्यता है।
न्यूज़वीक और स्टेटिस्टा ने 30 देशों के 2,445 अस्पतालों का मूल्यांकन किया। यह मान्यता विश्व मंच पर अस्पताल के स्थान का संकेत है क्योंकि यह अस्पताल आधुनिक उपचार, वैयक्तिकरण और मरीज़-प्रथम देखभाल के माध्यम से दुनिया में सर्वश्रेष्ठ के अनुरूप स्वास्थ्य सेवा मानकों को फिर से परिभाषित करना जारी रखता है। कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च इन्स्टिट्यूट भारत में सर्वश्रेष्ठ रैंक वाले अस्पतालों में से एक है।
विश्व के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों की रैंकिंग एक अत्यधिक विश्वसनीय और सम्मानित वैश्विक मूल्यांकन है जो क्लिनिकल प्रदर्शन, मरीज़ों को मिलने वाले अनुभव, अस्पताल की गुणवत्ता संकेतक और मेडिकल पेशेवरों के एक वैश्विक पैनल से इनपुट सहित कई महत्वपूर्ण मापदंडों पर अस्पतालों का मूल्यांकन करता है। कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल को इस खास सूचि में शामिल किया जाना, देखभाल और सुरक्षा में वैश्विक मानदंडों के साथ उनकी अनुरूपता को दर्शाता है।
यह सन्मान अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों, विशेषज्ञों और सहायक कर्मचारियों की समर्पित टीम के प्रयासों की वजह से हासिल हुआ है, जो साथ मिलकर करुणा, आधुनिक उपचार और क्लिनिकल सटीकता की संस्कृति को बनाए रखते हैं। अस्पताल की विश्व स्तरीय बुनियादी सुविधाएं, आधुनिक तकनीक, एक मज़बूत पूर्णकालिक विशेषज्ञ प्रणाली और मल्टी-डिसिप्लिनरी देखभाल के साथ-साथ डिजिटल स्वास्थ्य प्लेटफ़ॉर्म, AI-संचालित डायग्नोस्टिक्स और न्यूनतम इनवेसिव इलाज जैसी उन्नत तकनीकों का एकीकरण मरीज़ों की देखभाल की नयी परिभाषा रच रहा है।
यह रैंकिंग कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल के विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा को सभी के लिए सुलभ बनाने के दृष्टिकोण को दर्शाता है। कॉम्प्लेक्स सर्जिकल प्रक्रियाओं से लेकर उच्च-स्तरीय शोध पहलों तक, परिणामों और परिचालन उत्कृष्टता पर संस्थान निरंतर ध्यान देता है जिसने इसे भारत और विश्व स्तर पर मरीज़ों के लिए विश्वसनीय केंद्र बना दिया है।
कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च इन्स्टिट्यूट के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ डॉ. संतोष शेट्टी ने कहा, “भारत और विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में से एक के रूप में पहचाना जाना हमारी सहानुभूति और मरीज़–प्रथम देखभाल की संस्कृति का एक सम्मान है। हमारा अस्पताल विश्व स्तरीय बुनियादी सुविधाओं, आधुनिक तकनीक, एक अद्वितीय पूर्णकालिक विशेषज्ञ प्रणाली और समग्र मल्टी–डिसिप्लिनरी देखभाल के साथ मानक स्थापित करना जारी रखता है। हम डिजिटल स्वास्थ्य समाधानों का लाभ उठाने, अपने देखभाल मार्गों को लगातार बढ़ाने और अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह सम्मान स्वास्थ्य सेवा वितरण में नए मानक स्थापित करने और हमारे द्वारा देखभाल किए जाने वाले हर मरीज़ के जीवन को बेहतर बनाने के हमारे दृष्टिकोण को पुष्ट करता है।“
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों की रैंकिंग उच्चतम गुणवत्ता वाली मेडिकल देखभाल चाहने वाले मरीज़ों के लिए एक विश्वसनीय ग्लोबल रेफेरेंस मानी जाती है। इस सूचि में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल की उपस्थिति न केवल भारत में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर एक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा डेस्टिनेशन के रूप में इसकी प्रतिष्ठा को पुष्ट करती है।

