3 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में आई राशि

जबलपुर: मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन जिले के ग्राम नलवा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से जुलाई माह की किश्त के रूप में 1543.16 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की इन लाभान्वित हितग्राहियों में जबलपुर जिले की 3 लाख 81 हजार 972 लाड़ली बहना भी शामिल हैं।

जिले की इन लाभार्थी बहनों के बैंक खाते में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन जिले के ग्राम नलवा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से कुल 46 करोड़ 54 लाख 52 हजार 400 रूपये की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की यह 26 वीं किश्त थी। योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में प्रतिमाह 1250 रुपये की राशि जमा की जाती है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि भाई-बहन के परस्पर स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व 9 अगस्त को है और राखी के त्यौहार के पहले सभी लाडली बहनों को 250 रुपये की अतिरिक्त राशि शगुन के रूप में दी जायेगी। उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद आने वाली भाई दूज से लाडली बहनों को दी जा रही सहायता राशि 1250 रुपये से बढ़ाकर हर माह 1500 रुपये की जायेगी।

मुख्यमंत्री डॉ यादव में उज्जैन जिले के नलवा में आयोजित इस समारोह में प्रदेश की 30 लाख से अधिक बहनों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिये 46.34 करोड़ रुपये की सब्सिडी की राशि तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 56 लाख 74 हजार हितग्राहियों के खाते में 340 करोड़ रुपये की राशि भी उनके बैंक खाते में अंतरित की।

Next Post

प्रशासनिक भूलों की कीमत रिटायर्ड कर्मी से नहीं वसूल सकते

Sun Jul 13 , 2025
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने एक मामले में तल्ख टिप्पणी करते हएु कहा है कि राज्य की प्रशासनिक भूलों की कीमत सेवानिवृत्त कर्मी से नहीं वसूल सकते। जस्टिस विवेक जैन की एकलपीठ ने कहा है कि प्रशासनिक त्रुटिवश प्रदत्त धनराशि की वसूली सेवानिवृत्ति पश्चात न्यायसंगत नहीं है। इसी के साथ एकलपीठ […]

You May Like