
इंदौर। शहर की जल व्यवस्था तथा नगर निगम से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में भागीरथपुरा क्षेत्र में तीन–चार दिन के भीतर नर्मदा जल की सप्लाई शुरू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शहर की सभी 105 पानी की टंकियों पर नगर निगम के इंजीनियर तैनात करने का निर्णय लिया गया। इन टंकियों से होने वाली जल सप्लाई की नियमित जांच की जाएगी, ताकि नागरिकों को शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सके।
इसके अलावा बैठक में यह भी तय किया गया कि नगर निगम अपने रिक्त पदों पर भर्ती कर सकेगा, जिससे प्रशासनिक एवं तकनीकी व्यवस्थाएं और अधिक मजबूत होंगी।
