मोदी ने घाना में न्‍क्रूम्‍हा को दी श्रद्धांजलि

अकरा (घाना) 03 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को घाना के एक्रा में न्‍क्रूम्‍हा मेमोरियल पार्क का दौरा किया और घाना के संस्थापक राष्ट्रपति तथा अफ्रीकी स्वतंत्रता आंदोलन के एक अग्रणी डॉ. क्वामे न्‍क्रूम्‍हा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री मोदी के साथ घाना की उप राष्ट्रपति महामहिम प्रो. नाना जेन ओपोकू-अग्यमंग भी थी। प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता, एकता और सामाजिक न्याय के लिए डॉ. न्‍क्रूम्‍हा के अमिट योगदान के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित की तथा एक क्षण का मौन रखा।

प्रधानमंत्री की ओर से दी गयी श्रद्धांजलि घाना के समृद्ध इतिहास के प्रति भारत के प्रगाढ़ सम्मान को दर्शाती है तथा दोनों देशों के बीच मित्रता और सहयोग के सशक्त बंधन की पुष्टि करती है।

गौरतलब है कि श्री मोदी बुधवार से दो दिन की घाना यात्रा पर थे, वह गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए रवाना हो गये।

Next Post

कंठाल के जल से होगा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का अभिषेक

Thu Jul 3 , 2025
  सुसनेर।प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बोल बम कावड़ यात्रा संघ के तत्वावधान में ओंकारेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने हेतु कावड़ यात्रा निकाली जाएगी. इसको लेकर बुधवार रात को मेला ग्राउंड स्थित शीलता माता मंदिर में बोल बम कावड़ यात्रा संघ की बैठक आयोजित की गई. जिसमें तैयारियों को लेकर रूपरेखा […]

You May Like