
इंदौर। शहर एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू होगा। एक दिन में दो सत्र होंगे, जिसमें संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी । शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे एवं जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पाग आज से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। शिविर एमआर 10 रोड पर स्थित निर्वाणा गार्डन में सुबह 9:30 से 10:30 तक रजिस्ट्रेशन के बाद 11:00 बजे से शुरू होगा। शिविर की शुरुआत राष्ट्रीय गीत व महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ होगी।
पहला सत्र 1:30 बजे तक चलेगा। उसके बाद दूसरा सत्र 2.30 बजे से शाम को 7:30 बजे तक चलेगा। फिर 8:30 से 10:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन सुबह 7:45 पर सेवा दल द्वारा झंडा वंदन किया जाएगा। 8.30 से 1.30 बजे बौद्धिक सत्र ओर दोपहर में 2.30 बजे से फिर 4:15 बजे तक दूसरा सत्र चलेगा। शिविर में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी,राष्ट्रीय सचिव उषा नायडू सहित सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
