इंदौर:प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का वर्चुअल अंतरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से किया. इंदौर जिले के 75,368 किसानों को 15.07 करोड़ रुपये सीधे खातों में भेजे गए।
मुख्य कार्यक्रम जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय में हुआ. सांवेर क्षेत्र के 35,854 किसानों को 7.17 करोड़ की राशि मिली.अधिकारियों व कृषकों की उपस्थिति रही
