गौतमपुरा पुलिस ने पकड़ी बिजली तार चोरी करने वाली गैंग

इंदौर: गौतमपुरा पुलिस ने बिजली के एल्युमीनियम तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से करीब 4.75 लाख मूल्य के 850 फीट बिजली के तार, एक तार काटने की कटर के साथ पिकअप वाहन जब्त किया है. इस पूरी कार्रवाई में 8.76 लाख का माल बरामद किया बताया जा रहा है.

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया ने बताया कि विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रुपेश द्विवेदी एवं एसडीओपी संघप्रिय सम्राट के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अरुण कुमार सोलंकी द्वारा टीम गठित कर सूचना पर तुरंत कार्रवाई की गई.

18 वर्षीय शुभम उर्फ छोटू पिता राजकुमार गिनावा ग्राम बिसनावदा, थाना गांधीनगर, जैकी पिता शेरसिंह मालीवाड़ 27 छोटा बेटमा, थाना बेटमा के साथ अजय पिता पवन सोलंकी 21 गोम्मटगिरी पावर हाउस के पास, थाना गांधीनगर को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपियों ने चोरी का तार सन्नी पिता कालु बरगुंडा एवं उसके साथी मामु निवासी बेटमा को बेचना बताया है, जिनकी तलाश जारी है. बाकि चोरी का माल बरामद करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है.

Next Post

ब्राउन शुगर सप्लायर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu Jul 31 , 2025
इंदौर: अवैध नशे का कारोबार करने वाले एक शातिर आरोपी को द्वारकापुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और शहर में ब्राउन शुगर की बड़ी खेप खपाने का नेटवर्क संचालित कर रहा था.द्वारकापुरी पुलिस ने 30 वर्षीय शुभम उर्फ […]

You May Like