कार से शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार 

भैरुंदा। पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जब्त शराब की कीमत 30 हजार 500 रुपए तथा वाहन की कीमत 8.30 लाख रुपए आंकी गई है.

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की कार क्रमांक्र एमपी 04 सीएक्स 5218 में अवैध शराब भरकर रेहटी-भैरूंदा मार्ग से सीहोर ले जाई जा रही है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने झूलेलाल ढाबे के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया. पूछताछ में चालक ने अपना नाम संतोष साहू निवासी छिदंगांव मोजी बताया. वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की से कुल 54 लीटर अवैध शराब बरामद हुई. आरोपी शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका.आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है. कार्रवाई में लोकेश रघुवंशी, मुकेश उईके, प्रकाश नर्रे, मनोक परते तथा प्रीति काजले का योगदान रहा.

Next Post

कावड़ यात्रा में डीजे पर रहेगा प्रतिबंध, डायवर्ट होंगे भारी वाहन

Sat Aug 1 , 2026
सीहोर। सीवन नदी घाट से कुबेरेश्वर धाम तक आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर कलेक्टर बालागुरू के तथा एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. कलेक्टर बालागुरू के ने कहा कि कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में […]

You May Like