कार लूटकर ड्रायवर की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

सीतामऊ/मंदसौर। अपर सत्र न्यायाधीश मुनेन्द्र सिंह वर्मा की अदालत ने ड्रायवर अनिल की हत्या कर कार लूटने वाले तीन आरोपियों राहुलसिंह राजपूत, पंकज टेलर और विशाल सूर्यवंशी को आजीवन कारावास व जुर्माने की सजा सुनाई। 11 जनवरी 2021 को आरोपियों ने किराये की कार मंगवाकर हथौड़ी से हत्या की थी। पुलिस ने कार समेत उन्हें राजस्थान सीमा से गिरफ्तार किया। प्रकरण की विवेचना अमित सोनी व कपिल सौराष्ट्री ने की और अभियोजन विजय पाटीदार सहित टीम ने संचालित किया।

Next Post

सेफ्टी, स्टेशनों में यात्री सुविधाओं पर की गई चर्चा, महाप्रबंधक ने की संरक्षा की समीक्षा

Wed Aug 20 , 2025
भोपाल। महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय की अध्यक्षता में बुधवार को-आर्डिनेशन रिव्यु मीटिंग सम्पन्न हुई. बैठक में सेफ्टी, क्राउड मैनेजमेंट, रेलगाड़ियों के संरक्षित एवं सुरक्षित परिचालन पर जोर देने पर बात हुई. इसके साथ ही प्रमुखता से त्यौहारों पर रेलवे स्टेशनों में यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया एवं प्लेटफार्मों और ट्रेनों में […]

You May Like