सेफ्टी, स्टेशनों में यात्री सुविधाओं पर की गई चर्चा, महाप्रबंधक ने की संरक्षा की समीक्षा

भोपाल। महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय की अध्यक्षता में बुधवार को-आर्डिनेशन रिव्यु मीटिंग सम्पन्न हुई. बैठक में सेफ्टी, क्राउड मैनेजमेंट, रेलगाड़ियों के संरक्षित एवं सुरक्षित परिचालन पर जोर देने पर बात हुई. इसके साथ ही प्रमुखता से त्यौहारों पर रेलवे स्टेशनों में यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया एवं प्लेटफार्मों और ट्रेनों में क्राउड मैनेजमेंट और अन्य रेल सुविधाओं जैसे अनेक विषयों पर समीक्षा कर विचार-विमर्श किया गया.

महाप्रबंधक ने कहा कि संरक्षा पश्चिम मध्य रेलवे की प्राथमिकता हैं. उन्होंने ने संरक्षा एवं सुरक्षा के सम्बन्ध में रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने संरक्षा से सम्बंधित सुधारों को योजनाबद्ध तरीके से पालन करने हेतु निर्देशित किया.

उन्होंने रेल पटरियों की आंतरिक संरचना की सूक्ष्म जाँच के लिए अल्ट्रासोनिक फ्लॉ डिटेक्शन (यूएसएफडी) तकनीक से मॉनिटर करना एवं टर्नआउट परिक्षण, ट्रैक परिक्षण, स्वीच इंस्पेक्शन जॉइंट्स परिक्षण से सबंधित कार्यों के सेफ्टी पर जोर देने की बात कही. मीटिंग के दौरान महाप्रबंधक ने आने वाले त्योहारों पर आगामी महीनों में दशहरा, दीपावली एवं छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर यात्रियों को जयादा से ज्यादा रेल सुविधाओं का बेहतर लाभ सुनिश्चित किया जाय। प्रमुख भीड़ वाले स्टेशनों पर यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाया जाय एवं प्लेटफार्मों और ट्रेनों में क्राउड मैनेजमेंट की सतत निगरानी हो, लिफ्ट/एस्क्लेटर की निरन्तर मॉनेटरिंग, सीसीटीवी कैमरे और अन्य रेल सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाय. त्योहारों के अवसर पर पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ होने वाली ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के यात्रियों के आवागमन के लिए अलग से उचित व्यवस्था करना. स्टेशनों एवं ट्रेनों में सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ एवं जीआरपीएफ द्वारा निरंतर निगरानी सुरक्षा सुनिश्चित हो, साथ उनकी रेल यात्री सुविधाओं में स्टेशनों पर आवागमन हेतु प्रवेश/निकासी पर बेहतर सुविधा हेतु विशेष जोर देने की बात कही. इसके अतिरिक्त रेल यात्री सुविधाओं के अंतर्गत चल रहे अधोसरंचना निर्माण कार्य के तहत स्टेशन पर बनाये जा रहे फुट ओवर ब्रिज के कार्यो को समय-सिमा में पूर्ण करने में गति प्रदान करना है.

Next Post

गर्जन के साथ कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बरसे बदरा

Wed Aug 20 , 2025
बारिश का आंकड़ा 872.0 मिमी पर पहुंचा   जबलपुर। बुधवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से बादलों ने डेरा डाला। दिनभर बादलों और सूर्यदेव के बीच लुकाछिपी का खेल चला। दिन में बूंदाबांदी हुई। बदरा जमकर गरजे। दिन चढ़ते ही मौसम ने करवट बदली और इसके बाद कभी […]

You May Like