
इंदौर। सोशल मीडिया के जरिए खुद को सेबी से पंजीकृत ट्रेडर बताने वाले व्यक्ति ने क्रिप्टो और शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर दंपती से बड़ी रकम ठग ली. पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि सिंगापुर नेस्ट, केलोद हाला में रहने वाले सौरभ खिची ने शिकायत की कि एक व्यक्ति ने खुद को कुमार वी.सी. बताते हुए संपर्क किया और निवेश पर मुनाफा व ट्रेडिंग का प्रशिक्षण देने का भरोसा दिलाया. आरोपी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी साझा की. इसके बाद उसने अलग अलग तारीखों पर सौरभ खिची और उनकी पत्नी देविका खिची के खातों से रकम अपने और अपनी गैंग के खातों में ट्रांसफर करवा ली, बाद में संपर्क बंद हो गया. पुलिस साइबर ट्रांजैक्शन, बैंक खातों और सोशल मीडिया प्रोफाइल के आधार पर आरोपी और उसके गिरोह की तलाश कर रही है.
