आंधी-बारिश ने मचाई तबाही: पेड़ उखड़े, फसलें बर्बाद, बिजली व्यवस्था ठप

माखन नगर। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और पूरे क्षेत्र में घने बादलों के साथ तेज आंधी-बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक चली तेज आंधी और बारिश ने नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया।

आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, जिससे विद्युत लाइनों को भी नुकसान हुआ और पूरे नगर की बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। दुकानों के साइन बोर्ड हवा में उड़ गए। सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ा है, जहां आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा, वहीं धान की फसल भी प्रभावित हुई।

सरकारी खरीदी केंद्रों पर खुले में रखा गेहूं बारिश में पूरी तरह भीग गया। किसान पहले से ही खरीदी प्रक्रिया में देरी से परेशान थे, ऐसे में यह नुकसान उनके लिए और भारी पड़ गया। दूसरी ओर, जो किसान धान की फसल ट्रैक्टर-ट्रॉली से वेयरहाउस ले जा रहे थे, उनकी फसल भी रास्ते में बारिश से भीग गई।

बाबई नगर सहित आसपास के गांवों में भी आंधी-बारिश का व्यापक असर देखने को मिला। हाई स्कूल ग्राउंड में लगे ट्रेड मेले का पूरा ढांचा तेज हवा में उड़ गया और कई स्टॉल क्षतिग्रस्त हो गए।

इधर, विद्युत मंडल की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित है।

Next Post

पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से किया वार

Sun May 3 , 2026
इटारसी। शहर के जुझारपुर रोड स्थित एक किराना दुकान के सामने पुरानी रंजिश के चलते एक नाबालिग पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, […]

You May Like