पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से किया वार

इटारसी। शहर के जुझारपुर रोड स्थित एक किराना दुकान के सामने पुरानी रंजिश के चलते एक नाबालिग पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 17 वर्षीय किशोर रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे संदीप किराना दुकान के सामने खड़ा था। तभी इटारसी निवासी आरोपी देव तिवारी वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर उसे अभद्र गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पास में पड़ी कांच की बोतल उठाकर किशोर के पेट के दाहिनी ओर वार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने सिर पर मुक्कों से हमला करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Next Post

आमपानी टोला में पेयजल संकट खत्म, घर-घर पहुंचा नल का पानी

Sun May 3 , 2026
सिलवानी। नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक की पहल से वार्ड क्रमांक 1 के आमपानी टोला में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। क्षेत्र के लोग वर्षों से पानी की कमी से परेशान थे, खासकर गर्मियों में जब ट्यूबवेल सूख जाते थे, […]

You May Like