आमपानी टोला में पेयजल संकट खत्म, घर-घर पहुंचा नल का पानी

सिलवानी। नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक की पहल से वार्ड क्रमांक 1 के आमपानी टोला में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। क्षेत्र के लोग वर्षों से पानी की कमी से परेशान थे, खासकर गर्मियों में जब ट्यूबवेल सूख जाते थे, तब हालात और गंभीर हो जाते थे।

मध्य प्रदेश शासन की जलावर्धन योजना के तहत अब इस इलाके में जल सप्लाई लाइन शुरू कर दी गई है। नगर परिषद सिलवानी द्वारा करीब 50 परिवारों को 20 नल कनेक्शन दिए गए हैं, जिससे अब लोगों को सीधे घरों तक पानी उपलब्ध हो रहा है।

आज जल आपूर्ति का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता विभोर नायक, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, बाबू ठाकुर और लखन मेहरा समेत अन्य जनप्रतिनिधि व नागरिक मौजूद रहे।

जल आपूर्ति शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और उन्होंने नगर परिषद के प्रयासों के प्रति आभार जताया है।

Next Post

तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, मवेशियों को पानी पिलाने के दौरान डूबे

Sun May 3 , 2026
सीधी। जिले के मझौली थानांतर्गत नेबूहा गांव में रविवार को तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मझौली थाना प्रभारी विशाल शर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मर्ग विवेचना शुरू की गई। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह सिद्धांत […]

You May Like