ग्वालियर में 19 साल के भांजे को मौसी से प्यार, शादी के लिए दस्तावेज में की हेराफेरी

ग्वालियर: मौसी और भांजे के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है. यहां 19 साल के युवक ने अपनी 25 साल की मौसी से शादी करने के लिए दस्तावेजों में हेराफेरी की. परिवार और कानून दोनों को गुमराह कर युवक और मौसी फरार हो गए हैं.शील नगर निवासी रितेश धाकड़ अपनी मौसी से प्यार करता था. शादी की कानूनी उम्र पूरी करने के लिए उसने दस्तावेजों में हेराफेरी की. जन्म दिन प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पैनकार्ड अपडेट कर उसने अपनी उम्र दो साल बढ़ा दी.

असली उम्र 19 साल थी लेकिन कागजों में उसने खुद को 21 साल का दिखाया. इसके बाद रितेश और उसकी मौसी ने कोर्ट में शादी का आवेदन किया और 24 जून से दोनों फरार हो गए.परिजनों को शक हुआ तो मामा आकाश सिंह राजपूत ने रितेश की 10वीं की मार्कशीट निकलवाई. इसमें जन्म वर्ष 2005 दर्ज था जबकि कागजों में 2003 दिखाया गया था. इस खुलासे के बाद बहोड़ापुर थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी गई. फिलहाल पुलिस और परिजन दोनों की तलाश में जुटे हैं. सीएसपी रॉबिन जैन ने बताया कि दस्तावेजों में हेराफेरी और फरारी के मामले की जांच की जा रही है. पुलिस टीम अलग-अलग जगह दबिश दे रही है ताकि दोनों को जल्द पकड़ा जा सके. इस घटना ने परिवार और समाज में हैरानी पैदा कर दी है.

Next Post

हातोद में तलवार रखने वाला आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

Thu Oct 2 , 2025
इंदौर: हातोद पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है. हातोद थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 31 वर्षीय विकास उर्फ विक्की निवासी नवीन नगर माताजी गली कालोनी, मारुति पैलेस को हाथोद क्षेत्र में विजय प्रजापत के घर के सामने फुलकराडिया के पास तलवार के साथ रंगे […]

You May Like