नयागांव-जावद फोरलेन पर शव रखकर प्रदर्शन, दो किलोमीटर तक लगा जाम

नीमच:नयागांव-जावद फोरलेन मार्ग पर मंगलवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक मृतक का शव सड़क के बीच रखकर परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य मार्ग पर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।जानकारी के अनुसार, किसी घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने न्याय और कार्रवाई की मांग करते हुए शव को बीच सड़क पर रख दिया।

प्रदर्शन के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर स्थिति को शांत कराने के प्रयास किए।काफी देर बाद समझाइश के बाद जाम खुल सका और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ। मामले को लेकर प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

Next Post

घर के सामने शराब पीने से रोका तो कार का काँच फोड़ा

Tue Dec 16 , 2025
ग्वालियर:थाना माधवगंज क्षेत्र के गुढा साई बाबा मन्दिर के आगे सुप्रभा हाई स्कूल वाली गली में शराबीयों ने अड्डा बना रखा है। स्थानीय निवासी चेतन मोरे ने जब असामाजिक तत्वों को शराब पीने से रोका तो वह नाराज होकर चले गए, फिर वह अपने साथियों के साथ आकर घर के […]

You May Like