सीईओ ने कंट्रोल रूम का लिया जायजा

जबलपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। विभाग के दमोह नाका स्थित कार्यालय में स्थापित इस कंट्रोल कंट्रोल रूम पर संपर्क कर पेयजल सबंधी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत ने मंगलवार को कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अभी तक निराकृत की गई शिकायतों का ब्यौरा प्राप्त किया। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कंट्रोल रूम की शिकायत पंजी में 15 मार्च से अभी तक कुल 44 शिकायत प्राप्त हुई और इन सभी का निराकरण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Next Post

संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च

Tue May 26 , 2026
जबलपुर। ईद-उल-जुहा पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ओमती, कोतवाली गोहलपुर, अधारताल संभाग के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सम्पत उपाध्याय कहा कि निकाले गये फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें, ईद पर्व पर शांति […]

You May Like