लालगांव में आधी रात घर में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक लाखों का हुआ नुकसान

रीवा,  रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगांव में भास्कर प्रसाद मिश्रा के घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि रात के समय कमरे में धुआं भरने और जलने की गंध आने पर उनकी नींद खुली। बाहर निकलकर देखने पर मकान में आग लगी हुई थी। आग ने देखते ही देखते घर में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने पानी का पंप चालू कर आग बुझाने का प्रयास किया और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, बर्तन, कपड़े, बेड, मिक्सी, कूलर सहित घरेलू उपयोग का अन्य सामान जलकर नष्ट हो चुका था। कुछ सामान मलबे में दब गया। पीड़ित के मुताबिक, इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।

घटना की सूचना मिलने पर गढ़ थाना पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों और नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Next Post

बाघिन की संदिग्ध मौत के मामलें में दो मुख्य संदिग्धों समेत 5 लोग हिरासत में; स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स भी जांच में जुटी, पीएम के बाद विधिवत हुआ अग्निदाह

Fri Nov 27 , 2026
पन्ना, विगत दिवस उत्तर वनमण्डल पन्ना के पन्ना परिक्षेत्र अंतर्गत मनकी बीट कक्ष क्रमांक पी-390 में एक बाघिन का शव मिला था, जिसकी प्रारंभिक जांच में बाघिन की मौत क्लच वायर से बने फंदे में फंसने के कारण होने की आशंका जताई जा रही थी। राहत की बात यह रही […]

You May Like

मनोरंजन