भोपाल पुलिस की कांबिंग गश्त: 408 आरोपी एक ही रात में गिरफ्तार 

भोपाल। शहर में आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नरेट ने कांबिंग गश्त में 283 स्थाई वारंटी एवं 125 गिरफ्तारी वारंटी समेत 408 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही गंभीर मामलों में फरार आरोपी, पूर्व वाहन चोर, नकब्जन, जिला बदर समेत 21 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार द्वारा बदमाशों की धरपकड़ के लिए मंगलवार को देर रात कांम्बिंग गश्त की गई. गश्त में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून/व्यवस्था अवधेश गोस्वामी, पुलिस उपायुक्त जोन-2 विवेक सिंह, पुलिस उपायुक्त आसुचना/सुरक्षा सोनाक्षी सक्सेना, पुलिस उपायुक्त जोन-4 मयूर खण्डेलवाल और समस्त अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारी पुलिस कंट्रोल रूम में उपस्थित हुए, जिन्हे स्वयं पुलिस कमिश्नर संजय कुमार द्वारा ब्रीफ कर फोर्स को रवाना किया गया.

भोपाल पुलिस समय-समय पर अपराधियों पर कड़ा नियंत्रण करने के लिये कांम्बिंग गश्त आयोजित करती रही है. इसी कड़ी में कमिश्नर प्रणाली के बाद यह 19वीं कांम्बिंग गश्त थी. कांम्बिंग गश्त में 8 अपराधी जो कि लंबीत गंभीर अपराधों में वांछित थे, उन्हे गिरफतार किया गया. थाना ऐशबाग पुलिस द्वारा गोवंश मामले में फरार 5000/- रूप्ये के ईनामी आरोपी मोहम्मद अमन पिता मोहम्मद जब्बार उम्र 25 साल निवारी मकान नंबर 9 गली नंबर 2 कम्मू का बाग ऐशबाग को गिरफतार किया गया है और थाना अशोका गार्डन पुलिस द्वारा 2000 रूप्ये के ईनामी बदमाश को गिरफतार किया गया है.

Next Post

तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

Wed Feb 11 , 2026
छतरपुर। छतरपुर के महोबा रोड पर हुए सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रामप्यारी अहिरवार, निवासी ग्राम पनोठा (ईशानगर थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। परिजनों के अनुसार रामप्यारी अहिरवार अपने […]

You May Like