देवास रोड पर दुर्घटना, चालक की मौत

उज्जैन। देवास रोड पर रात में फिर दुर्घटना का मामला सामने आया पिकअप चालक की मौत हुई है। उसे देवास ले जाया गया था। जहां मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक शव अंतिम संस्कार के लिए दोपहर में उज्जैन लाया गया। बताया जा रहा है कि देवास रोड एमआईटी कॉलेज के पास रात में पिकअप और कंटेनर के बीच टक्कर हो गई थी दुर्घटना में पिकअप पलटी खा गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया उसे देवास अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिकअप चालक की पहचान करने पर श्रीपाल पिता दिलीप कुमावत 40 साल निवासी ताजपुर के रूप में हुई। दुर्घटना की जानकारी लगते ही परिजन देवास अस्पताल पहुंच गए थे। मंगलवार सुबह सामने आया कि श्रीपाल पिकअप चालक था और रात में देवास जा रहा था। देवास में ही हुए पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर उज्जैन लौटे और ताजपुर से अंतिम यात्रा निकाली गई। पुलिस ने मामले में दुर्घटना के साथ मर्ग कायम कर कंटेनर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Next Post

1959 में हुआ था पटनी बाजार का चौड़ीकरण, अब फिर बदलेगी तस्वीर

Tue Sep 15 , 2026
उज्जैन। महाकाल की नगरी में समय के साथ बढ़ती आबादी, श्रद्धालुओं की संख्या और धार्मिक आयोजनों का दबाव अब शहर के पुराने मार्गों को नए स्वरूप में ढालने की जरूरत पैदा कर रहा है। पटनी बाजार में वर्ष 1959 में हुए चौड़ीकरण के बाद अब करीब 67 साल बाद एक […]

You May Like