एक साल की मासूम से हैवानियत

जबलपुर: बेटियों की सुरक्षा को लेकर तमाम दावे कर लिए जाएं लेकिन बेटियां कहीं सुरक्षित नहीं हैं। एक मासूम के साथ हुई दरिंदगी ने शर्मसार कर दिया हैं। दरअसल घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर में घर के बाहर खेल रही एक साल आठ माह की बच्ची के साथ क्षेत्र में ही रहने वाले युवक ने हवस का शिकार बनाते हुए दरिंदगी कर दी। फूल जैसी मासूम के साथ हुई दरिंदगी की खबर जिसने भी सुनी उन्हें झकझोर दिया, उसकी रूह कांप उठीं।

हर कोई दरिंदें को कोसता नजर आया। जिस मासूम के साथ यह घटना हुई उसने मानवता को झकझोरा है। नन्ही जान, जिसे अभी दुनिया देखनी थी, सपने संजोने थे, हंसना, खेलना था लेकिन दरिंदें ने मासूमियत को कुचल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया गया हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कांचघर में रहने वाली एक साल दस माह की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी क्षेत्र में रहने वाला पुष्पराज उर्फ राज खरे पिता शरद खरे 35 वर्षीय का पहुंचा और हवस का शिकार बनाने की नीयत से बच्ची को उठा लिया। इसके बाद बच्ची के साथ दरिंदगी करने लगा बच्ची दर्द से कराह रही थी बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां और मामा घर के बाहर निकले तो देखा कि राज मासूम के साथ हैवानियत कर रहा था.

जिसे परिजनों ने चिल्लाया तो वे बच्ची को छोडक़र फरार हो गया। बच्ची से जब परिजनों ने पूछता तो वे रोती बिलखती रही। इसके बाद परिजनों को मामला समझने में देर नहीं लगी। परिजन सीधे थाने पहुुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Next Post

इंदौर की कंपनी की जालसाजी: शहर के व्यापारी को लगाया 15 लाख का चूना

Sat Jul 12 , 2025
जबलपुर:ट्रांसकेट रिटेल प्राइवेट कंपनी इंदौर ने शहर के व्यापारी को 15 लाख रूपए का चूना लगा दिया। साबुन की 900 पेटी बुकिंग करते हुए रकम लेने के बाद डिलेवरी नहीं की। माढ़ोताल पुलिस ने विश्वासघात करने वाले कंपनी के दो डायरेक्टरों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली हैंं।पुलिस […]

You May Like