ट्रैक्टरों के काफिले साथ किसानों का जोरदार प्रदर्शन

जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन की किसान विरोधी नीतियों, धान खरीदी में अनियमितताओं, बिजली, खाद और लंबित भुगतानों को लेकर बुधवार 7 जनवरी 2026 को जबलपुर जिले में किसानों का उग्र आंदोलन देखने को मिला। भारतीय किसान संगठन एवं संयुक्त किसान मंच के संयुक्त आवाहन पर जिलेभर से हजारों किसान ट्रैक्टरों के साथ सड़कों पर उतरे और विशाल ट्रैक्टर रैली निकालते हुए एसडीएम कार्यालय का घेराव किया।

दोपहर 12 बजे से ही किसान ट्रैक्टरों के काफिले के रूप में पाटन चौराहे पर एकत्र होने लगे। रैली के कारण चौराहे का एक ओर का मार्ग लगभग चार घंटे तक पूरी तरह बंद रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पाटन चौराहे पर आयोजित आमसभा में किसान संगठनों के पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस नेताओं ने भी किसानों को संबोधित किया।

Next Post

वकील अनिल मिश्रा जेल से रिहा, हाईकोर्ट ने अवैध मानी गिरफ्तारी

Wed Jan 7 , 2026
ग्वालियर। मप्र हाईकोर्ट ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा की गिरफ्तारी को गैर-कानूनी घोषित करते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। मामला संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर की फोटो जलाने और आपत्तीजनक नारेबाजी का है। जस्टिस जी.एस. अहलूवालिया और जस्टिस आशीष श्रोती की डिवीजन बेंच ने अनिल कुमार मिश्रा […]

You May Like