15432 किसानों से खरीदा गया 7.91 लाख क्विंटल गेहूँ

जबलपुर। जिले में समर्थन मूल्य पर अभी तक 15 हजार 432 किसानों से 7 लाख 91 हजार 015 क्विंटल गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। जिले में गेहूँ का उपार्जन 70 खरीदी केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ का विक्रय करने जिले के 50 हजार 788 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया था। इनमें से अभी तक 36 हजार 804 किसानों द्वारा स्लॉट बुक कराये जा चुके हैं। प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक सीमा बोरसिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक 16 करोड़ 15 लाख 28 हजार 510 रूपये का भुगतान भी किसानों को किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि उपार्जन केन्द्रों के प्रभारी अधिकारियों को खरीदे गये गेहूं के परिवहन और भंडारण में गति लाने के निर्देश दिये गये हैं, ताकि किसानों को उनकी उपज का भुगतान शीघ्र किया जा सके।

Next Post

लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक में निवेश, समस्याओं और एक्सपोर्ट प्लान पर हुआ मंथन

Wed May 6 , 2026
जबलपुर। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड, जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक में औद्योगिक विकास से जुड़े मुद्दों पर उद्योग संघों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की […]

You May Like